मुलाकात से भी नहीं बनी बात, शिवसेना नेअकेले चुनाव लड़ने की बात कही
महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ गठबंधन में पड़ी दरार को पाटने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को शिवसेना के उद्धव ठाकरे से मुलाकात की, लेकिन इसके बाद भी शिवसेना ने अपना अकेले चुनाव लड़ने का निर्णय नहीं बदला है। गुरुवार को उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह अपने दम पर 2019 का चुनाव लड़ेंगे।
शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा कि अमित शाह का एजेंडा हमें पता है, लेकिन शिवसेना पहले ही प्रस्ताव पारित कर कह चुकी है कि वह अकेले आगामी चुनावों में उतरेगी। इस प्रस्ताव में कोई बदलाव नहीं होगा। अमित शाह ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात से पहले कहा था कि शिवसेना और बीजेपी 2019 ही नहीं 2024 का लोकसभा चुनाव भी साथ लड़ेगी।
शिवसेना केंद्र और महाराष्ट्र में बीजेपी की सहयोगी है। हालांकि वह काफी समय से नाराज चल रही है। शिवसेना किसान, बढ़ती महंगाई, पाकिस्तान नीति, एफडीआई, राम मंदिर और सरकार में अधिक भागीदारी जैसे मुद्दों पर लगातार बीजेपी खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल उठा रही है। हाल ही में पालघर में हुए लोकसभा उपचुनाव में शिवसेना और बीजेपी अलग-अलग होकर चुनाव लड़ी थी। शिवसेना पर शरद पवार की पार्टी एनसीपी भी डोरे डाल रही है।
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कल करीब दो घंटे तक उद्धव ठाकरे के मुंबई स्थित आवास मातोश्री में बातचीत की। सूत्रों के मुताबिक, मुलाकात के दौरान कैबिनेट विस्तार और सीट बंटवारे पर चर्चा हुई। सूत्रों का दावा है कि अमित शाह ने नाराज उद्धव ठाकरे को मना लिया है। बैठक में उद्धव और अमित शाह के अलावा उद्धव के बेटे आदित्य ठाकरे और मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस भी शामिल हुए थे। चारों के बीच बंद कमरे में चर्चा हुई।

No comments:
Post a Comment