हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Thursday, June 7, 2018

समीक्षा क्राइम इण्डिया 24न्यूज़

यार्ड से चोरी हो गए राजधानी और संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के नए कोच
यदि आप अगली बार दिल्ली से रांची के बीच चलने वाली राजधानी व सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा करें तो डिब्बाें की कम संख्या देखकर आश्चर्यचकित ना हों। रिपोर्टों के मुताबिक इन नई ट्रेनों के कई कोच रांची रेलवे डिवीजन के यार्ड से गायब हो गए हैं, और अधिकारियों के पास इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

खबर के मुताबिक, रेलवे अधिकारियों को इस बात की जानकारी नहीं है कि यार्ड से कैसे ट्रेनों के कोच चोरी हो गए। रेलवे का दावा है कि इस चोरी के पीछे किसी गैंग का हाथ हो सकता है। फिलहाल मामले में अभी जांच के आदेश नहीं दिए गए हैं।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह बताया जा रहा है कि चोरी से हुए नुकसान की भरपाई के लिए फिलहाल इन ट्रेनों में पुराने कोचों जोड़े गए हैं। ऐसे में इन कोचों में सफर कर रहे यात्रियों को दिक्कतों को सामना करना पड़ सकता है।

बता दें कि रेलवे में इससे पहले चोरी की घटनाएं होती रही हैं। कई बार देखने को मिला है कि पैसेंजर ट्रेनों से लाइट, पंखा और बाकी सामान निकालकर ले जाते हैं, लेकिन कोच का चोरी होना पहली घटना है। हाल ही में रेलवे ने यात्रियों के लिए कई नियम सख्त भी किए हैं। रेलवे अब से ज्यादा सामान ले जा रहे यात्रियों पर जुर्माना लगाएगा।



No comments: