हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, June 3, 2018

समीक्षा क्राइम इण्डिया 24न्यूज़

इंडो -नेपाल बार्डर अतिसंवेदन शील कस्बा बढ़नी में जबरदस्त विद्युत कटौती ।
बढ़नी सिद्धार्थनगर 
इंडो -नेपाल बार्डर अतिसंवेदन शील कस्बा बढ़नी में फाल्ट के नाम पर  विद्युत कटौती सर चढ़कर बोल रहा है । जबकि आपराधिक तत्वों तस्करो व् अराजक तत्वों की चहलकदमी अक्सर देखने को मिलती है जिससे सीमाई सुरक्षा एजेंसियो को गस्त करने में  तथा अपराध को रोकने में काफी दिक्कते उठानी पड़ रही है । जानकारी के मुताबिक़ सरहदी कस्बा बढ़नी अतिसंवेदनशील होने के कारण सीमा पर 24 घण्टे बिजली होना अत्यंत आवश्यक है जिससे सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसिया मुस्तैदी से अपनी डियूटी निभा सके ।तस्करो अपराधियो तथा राष्ट्र विरोधी तत्वों की सीमा पर धमक प्रायः होने के कारण सुरक्षा एजेंसियो को विद्युत आपूर्ति रात्रि में न मिल पाने के नाते रात्रिकालीन गस्त करने में काफी दिक्कते उठानी पड़ती है जिसका फायदा उठाने में अराजक तत्व नही चूकते ।सूत्रो की माने तो सरहदी कस्बे का विद्युत शेड्यूल शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक और दिन में 10 बजे से 4 बजे तक है फिर भी विद्युत कटौती , ठेकेदारो की वसूली चरम पर है ।आम नागरिको के अलावा देश का सीमाई कस्बा भी खतरे से खाली नही है ।जिससे सुरक्षा में लगी एजेंसिया भी बुरी तरह से आहत है  । सप्लाई के दौरान कई बार ट्रिप लेना आम बात है ।सीमावर्ती कस्बा को 8 घण्टे विजली ठीक से मिलना  मुश्किल है  । कस्बे के बुद्धजीवियों का कहना है की विद्युत आपूर्ति रात्रिकालीन में न होने से सीमा पर तैनात एसएसबी तथा सिविल पुलिस के जवानो को गश्त करने काफी दिक्कते होती है ।सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टिकोण से विद्युत आपूर्ति रात्रिकालीन में किया जाना अत्यंत आवश्यक है ।कस्बे के लोगो ने बताया की जैसे ही विद्युत सप्लाई का टाइम होता है और थोड़ी देर बाद सप्लाई बंद हो जाता है ।  सप्लाई बंद होने पर  विद्युत उपकेन्द्र ढेबरुआ के सीयूजी नम्बर पर काल् करने पर हर बार यही पता चलता है की तार गिर गया सीडडाउन कर्मचारी द्वारा लिया गया । कस्बे में चर्चा है की जितना विद्युत सप्लाई नही होती उससे कही ज्यादा  फाल्ट रहती । बहरहाल कस्बे में बिजली सप्लाई  कब ठीक होगी राम भरोसे है ।

No comments: