बढ़नी सिद्धार्थनगर
चौपाल कार्यक्रम में सांसद ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकरी दी
नगर पंचायत बढ़नी वार्ड 3 लोहिया नगर में चौपाल का कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ पाठक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डुमारियागंज संसाद जगदम्बिका पाल ने आयोजित चौपाल कार्यक्रम में लोगो को जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्राम स्वराज अभियान गांव के लोगों को सरकार की विविध विकासपरक योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए चलाया जा रहा है, जो भी जिम्मेदार इसमें लापरवाही करेगा उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोगों को कहा कि सरकार उनके विकास के लिए संकल्पित है। पात्रों को सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए बिना किसी हिचकिचाहट के आगे आना चाहिए। इसीलिए केंद्र सरकार द्वारा निचले स्तर तक लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए गांव स्तर पर चौपाल कार्यक्रम लगाया जा रहा है। चौपाल में उपस्थित लोगो की समस्याओ को सुनकर त्वरित निदान करने का आश्वासन दिया । इस क्रम में पूर्व नगर पंचायत प्रत्याशी सुनील अग्रहरि ने अपने सम्बोधन में कहा सरकार द्वारा जो भी योजनाये चलाई जा रही है उन योजनाओ को अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुचाने का कार्य करूँगा तथा संसाद जी को बिजली ,पानी ,नेटवर्क जैसी समस्या को अवगत कराया ।
कार्यक्रम में बढ़नी सेक्टर प्रभारी रामराज कन्नौजिया ,त्रियुगी अग्रहरि ,कृष्ण मोहन ,अजय कन्नौजिया ,राईस खा ,सूरजअग्रहरि ,संजय यादव ,रामलाल गौतम ,गणेश अग्रहरि मौजूद रहे ।कार्यक्रम का संचालन नर्वदेश्वर मणि ने किया ।

No comments:
Post a Comment