हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, June 10, 2018

समीक्षा क्राइम इण्डिया 24न्यूज़

 बिहार में पप्‍पू यादव का  रेल चक्‍का जाम,  रुकीं ट्रेनें 

आंदोलन बिहार को विशेष राज्‍य का दर्जा देने तथा गिरती कानून-व्‍यवस्‍था को लेकर जन अधिकार पार्टी के रेल चक्‍का जाम आंदोलन के कारण आज बिहार में ट्रेन सेवाएं प्रभावित हो गईं हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह ट्रेनों को रोक दिया है।

रेल चक्‍का जाम शुरू होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटना के बाढ़ में रेल परिचालन ठप कर दिया। डाउन लाइन पर अमृतसर-हावड़ा मेल को घंटों रोका। पटना आने वाली गरीब रथ एक्‍सप्रेस व फतुहा में ट्रेन को रोका। गया जंक्शन पर जमकर प्रदर्शन करते हुए अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस को रोक दिया। ट्रेन करीब 15 मिनट तक प्लेटफॉर्म पर रुकी रही।

मधेपुरा स्टेशन पर पूर्णिया से सहरसा जाने वाली ट्रेन को रोक चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। उन्‍होंने दरभंगा, खगडि़या, पूर्णिया, सहरसा आदि कई अन्‍य जगहों पर भी रेल सेवाओं को बाधित कर दिया।

जन अधिकार पार्टी सुप्रीमो व सांसद पप्‍पू यादव ने बताया कि यह आंदोलन बिहार को विशेष राज्‍य का दर्जा देने की मांग तथा गिरती कानून-व्‍यवस्‍था व छात्रों के भविष्‍य से खिलवाड़ के खिलाफ है।


No comments: