हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Thursday, June 21, 2018

समीक्षा क्राईम इण्डिया 24न्यूज़

ग्रामीण पत्रकार एसोशियेशन के सैकड़ो पत्रकारों ने जिलाधिकारी का किया घेराव 
सत्येन्द्र उपाध्याय की रिपोर्ट 
समाधान दिवस में रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल एवं थानाध्यक्ष केडी सिंह द्वारा वरिष्ठ पत्रकार डा. एसके सिंह से की गयी अभद्रता से नाराज पत्रकार एसोसियेशन के आवाह्न पर जिलाधिकारी राजशेखर से मिले। उन्हे पूरे प्रकरण की जानकारी देकर विधायक तथा थानाध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की । पत्रकारों ने स्थानी प्रशासन को चेतावनी दिया है कि एक सप्ताह के अंदर कार्यवाही नही हुई तो प्रदेशव्यापी आन्दोलन छेड़ा जायेगा।
घटना से नाराज पत्रकार ग्रामीण पत्रकार एसोसियेशन के आवाह्न पर सैकड़ों की संख्या में प्रेस क्लब में इकट्ठा हुये। यहां पत्रकारों का समूह विकास भवन पहुंचा जहां जिलाधिकारी अधिकारियों की बैठक ले रहे थे।
बाद में उन्होने पत्रकारों को पर्याप्त समय दिया और पूरी बात सुनी। जिलाधिकारी ने कहा पत्रकार को सूचना और सम्मान के अलावा कुछ नही चाहिये, इन दोनो में कोई विघ्न है तो निःसंदेह पत्रकार आहत होगा। उन्होने कार्यवाही का भरोसा दिलाया है।
जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार त्रिपाठी, प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय तथा मण्डलीय महामंत्री संजय द्विवेदी ने कहा कि विधायक का अहंकार सिर चढ़कर बोल रहा है, उन्होने चौथे स्तम्भ को चुनौती दिया निश्चित रूप से उन्हे इसके परिणाम भुगतने होंगे।

इस अवसर पर जिलाधिकारी से मिलने वालों पत्रकारों में प्रमुख रूप से चन्द्रेश दुबे, पंकज त्रिपाठी,अनिल कुमार पाण्डेय, विवेक कुमार मिश्रा, राजाराम यादव, बीपी लहरी, विजय पाण्डेय, संजय उपाध्याय, धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा, शक्तिशरण उपाध्याय, कमलेन्द्र पटेल, राज बहादुर सिंह, डा. कल्याण चन्द्र चौधरी, प्रशान्त पाण्डेय, मो. इमरान, कमाल अख्तर, बेचूलाल अग्रहरि, राजन चौधरी, योगेश्वर त्यागी, शंकर यादव, मोहित गुप्ता, परसराम, श्री प्रकाश श्रीवास्तव, ब्रह्देव पाण्डेय, आशुतेष, अशोक श्रीवास्तव, वेदप्रकाश साहू, पंकज त्रिपाठी, जटाशंकर पाण्डेय, बृजेश त्रिपाठी, जनार्दन पाण्डेय, रमेशचन्द्र, दिनेश चन्द्र, अवधेश कुमार सिंह, वशिष्ठ कुमार पाण्डेय, मोहम्मद इद्रीस सिद्धीकी, अवधेश श्रीवास्तव, अरूण मिश्रा आदि मौजूद रहे।

No comments: