ककरहवा से चन्द्रकेश पटेल की रिपोर्ट
नेपाल से भारत तस्करी करके लाई जा रही 420 शीशी नेपाली शराब बरामद
66 वीं वाहिनी की लीलाडिहवा बीओपी को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति रात के अंधेरे का फायदा उठाकर बॉर्डर पिलर संख्या 33 के पास से नेपाली शराब की तस्करी की फिराक में है। सूचना पर विश्वास करके एसएसबी के एएसआई प्रवीण सिंह हेड कांस्टेवल संजय कुमार, मुन्ना तिवारी, कांस्टेवल सुमित रंजन कुमार, अमित कुमार को साथ लेकर बार्डर पिलर संख्या 33 के पास नाका लगाकर बैठ गए। तड़के सुवह लगभग 3 बजे एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बोरे में कुछ सामान लादकर नेपाल से भारत की तरफ आता दिखाई दिया, भारत मे घुसते ही एसएसबी के जवानों ने उक्त व्यक्ति को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन एसएसबी को देखते ही तस्कर मोटरसाइकिल एवं उस पर लदा सामान छोड़कर नदी की तरफ भाग गया। मौके से एसएसबी के जवानों ने 420 शीशी नेपली शराब एवं टीवीएस स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल बरामद कर ली। पकड़े गए सामान की कीमत 182000/- आंकी गयी है।
पकड़ी गई शराब एवं मोटरसाइकिल को कस्टम्स आफिस ककरहवा के सुपुर्द कर दिया गया। कस्टम्स इंस्पेक्टर विमल यादव ने पकड़ी गई शराब एवं मोटरसाइकिल को कस्टम्स एक्ट के तहत सीज कर दिया है।
संवाददाता के पूछे जाने पर कस्टम्स इंस्पेक्टर विमल यादव ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गयी है तथा पकड़ी गई टीवीएस स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल के रेजिस्ट्रेशन नम्बर एवं मुखबिरों के माध्यम से भागे हुए तस्कर तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

No comments:
Post a Comment