हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Thursday, May 10, 2018

सात वर्षीय नाबालिग बालक से चौदह वर्षीय लड़के ने किया अप्राकृतिक बलात्कार

सात वर्षीय नाबालिग  से चौदह वर्षीय लड़के ने किया अप्राकृतिक बलात्कार 


जनपद सिद्धार्थनगर के  लोटन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धरनिहवा में सात वर्षीय नाबालिक बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। गुरुवार अपरान्ह 12 वजे ग्राम धरनिहवा निवासी रहीम का सात वर्षीय नाबालिग लड़का वहीद गांव के बाहर खेलने गया था। गांव का ही रहने वाला रफीक का  लड़का उम्र 14 वर्ष इरशाद , वहीद को बहला फुसला कर बाग में ले गया और उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। लड़का रोते हुए घर पहुँचा और मां को घटना के बारे में बताया। घटना की जानकारी होने पर वहीद की माँ उलहना देने इरशाद के घर पहुँची तो उसके घर वाले उलाहना लेने की बजाय उल्टे गाली देकर  व मारने पीटने की धमकी भी दिया। अजूबा खातून की तहरीर पर कोतवाली लोटन पुलिस ने अ.सं.39/18 धारा 377, 504, 506 आइपीसी 3/4 पास्को एक्ट का मुकदमा पंजीकृति कर बहीद को  चिकित्सीय परिक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है विवेचक आरके निषाद ने बताया कि दोषी भी नाबालिक है। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार शर्मा का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपी गिरफ्तार होगा।

No comments: