दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विवादित पोस्टर लगने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी
दिल्ली के कुछ इलाक़ों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के ऊपर 'द लाई लामा' लिखे पोस्टर देखे गए थे।
अंग्रेज़ी अख़बार 'द टेलीग्राफ़' की एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुवार को शोसल मीडीया पर तस्वीर वायरल हुआ था
हालांकि पुलिस ने शिकायतकर्ता की पहचान सार्वजनिक नहीं कर रही है ।
ये पोस्टर ऐसे समय में लगे हैं जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक चुनाव अभियान में दिए भाषण के दौरान 'झूठे तथ्य' पेश करने के लिए आलोचना का सामना कर रहे हैं।

भारत मालदीव के विशेष आर्थिक क्षेत्र की निगरानी के लिए अपने युद्धपोत भेज रहा है, जिससे मालदीव भारत के साथ मिलकर अपने विशेष आर्थिक क्षेत्र की साझा निगरानी करेगा। द टाइम्स ऑफ़ इंडिया' की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय नौसेना के विशेष बल मरीन कमांडो विंग के दो अधिकारी और आठ नौसैनिक इस समय मालदीव के माफिलहाफूशी में मालदीव के नौसैनिकों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।
इसे भारत और मालदीव के बीच रिश्तों के बेहतर होने के संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है.
हाल के महीनों में भारत और मालदीव के रिश्तों में कड़वाहट आई थी.

'द इंडियन एक्सप्रेस' की एक रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू और कश्मीर के मौजूदा विधानसभा अध्यक्ष निर्मल सिंह समेत कई नेताओं ने नगरोटा में सेना के हथियार डिपो के बगल में ज़मीन ख़रीदी हैं। सेना ने इन ज़मीनों की ख़रीद को अवैध बताते हुए सुरक्षा के लिए ख़तरा बताया है.
साल 2014 में ख़रीदे गए दो हज़ार वर्ग मीटर के प्लॉट पर निर्मल सिंह ने निर्माण कार्य शुरू कराया है जिसका सेना ने विरोध किया है। सेना ने 19 मार्च 2008 को निर्मल सिंह के नाम लिखे पत्र में उनके नए बन रहे घर को अवैध बताते हुए इससे हथियार डीपो और वहां रह रहे जवानों को ख़तरा बताया है.

फेसबुक ने शुक्रवार को बताया है कि उसने भारत में नेताओं और राजनीतिक पार्टियों की मदद के लिए एक हेल्पलाइन शुरू की है।
हाल के दिनों में निजता को लेकर विवाद में फंसी फेसबुक भारत में चुनावों की ईमानदारी को लेकर एक माइक्रोसाइट भी बनाने जा रही है.
'द टाइम्स ऑफ़ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक इस हेल्पलाइन पर नेता और पार्टियां धमकियां मिलने की स्थिति में शिकायत कर सकेंगी.
फेसबुक ने राजनीति से जुड़े लोगों के अकाउंट की सुरक्षा के लिए एक गाइड भी जारी कर दी है ।

No comments:
Post a Comment