ड्राइवर की गोली मारकर हत्या, प्रेमिका के भाई पर संदेह
मोहम्मदाबाद फर्रुखाबाद चालक कुलदीप उर्फ कल्लू चिक की आवास के पास ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। कल्लू कोतवाली मोहम्मदाबाद के मोहल्ला आजाद नगर निवासी रामदास का 25 वर्षीय पुत्र था। कल्लू मोहम्मदाबाद स्थित काशीराम कॉलोनी ए/ 26 में प्रेमिका जयप्रभा के साथ रहता था। कल्लू रात करीब 8.15 बजे आजाद नगर स्थित आवास से साइकिल द्वारा आटा लेकर कॉलोनी स्थित मकान पर जा रहा था।
जब कल्लू कॉलोनी के अंदर गेस्ट हाउस के सामने से गुजर रहा था उसी समय कल्लू के नजदीक से गोली मारी गई। पेट में घातक गोली लगने से कल्लू जमीन पर गिर पड़ा और हमलावर कॉलोनी की दीवार फांदकर गल्ला मंडी की ओर भाग गए। कॉलोनी के लोगों ने एक फायर की आवाज़ एवं दो लोगों को भागते देखा। कल्लू हरियाणा बल्लभगढ़ सब्जी मंडी से करीब 11 माह पूर्व रिश्तेदारी से जयप्रभा नामक युवती को भगा कर लाया था और उसी को पत्नी की तरह घर में रखता था।
बताया गया विजय प्रभा का भाई कल्लू शातिर अपराधी है। बीती शाम हरियाणा प्रांत के नंबर की अपाची बाइक से दो लोगों को आजाद नगर में घूमते देखा गया। दूसरी अपाची पर काशीराम कॉलोनी के निकट कबाड़ा मार्केट में भी 2 लोगों को देखा गया। कल्लू डग्गामार बसों को चलाता था। परिजनों का संदेह है कि कल्लू की उसकी प्रेमिका जयप्रभा के भाई कल्लू ने ही गोली मारी है अथवा किसी से मरवाई है।
प्रमोद व प्रदीप कल्लू के बड़े भाई एवं रोहित छोटा भाई है जो गोश्त का कारोबार करते हैं। गोली से घायल कल्लू को ईएमटी पुष्पेंद्र ने रात 10.45 बजे लोहिया अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर राजकिशोर ने कल्लू को मृत घोषित कर दिया। घायल होने के बाद कल्लू को स्थानीय सीएचसी ले जाया गया था।

No comments:
Post a Comment