हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Tuesday, May 1, 2018

अजय उपाध्याय, रिपोर्टर 
खेसरहा,सिद्धार्थनगर : 
खेसरहा ब्लाक के भरवटिया बाजार का फुटपाथ फिर अतिक्रमण की चपेट में है। मुख्य बाजार हो या अन्य  भी मार्ग हो, हर जगह अवैध कब्जे का बोलबाला है। सड़क किनारे निर्माण सामग्री सर्वाधिक मुसीबत का सबब बनी हुई है। अवैध स्टैंड भी नागरिकों की परेशानियों में इजाफा किए हुए है। पिछले दिनों प्रशासन द्वारा यहां अभियान चलाया गया था, जिससे कुछ हद तक राहत मिल गई थी, लेकिन इधर फिर अतिक्रमण कारी फुटपाथ पर कब्जा जमाने लग गए हैं।
यातायात की दृष्टी  से खासा महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसका फायदा भी वाहन स्वामी उठाने में पीछे नहीं रहते हैं। यही वजह है कि चौराहे पर ही एक नहीं बल्कि दो-दो अवैध टैक्सी स्टैण्ड स्थापित है, जो पटरी के वजूद को समाप्त कर देता है।  यहीं नहीं यहां सड़क चौड़ीकरण का लाभ राहगीरों को नहीं मिल पाता है। ठेले वाले फुटपाथ क्या, सड़क के कुछ हिस्से पर भी कब्जा जमाए रहते हैं। जिससे हर समय राहगीरों की जान जोखिम में रहती है। स्थानीय लोंगो ने अतिक्रमण हटवाने की माँग की है ॥ 

No comments: