हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, May 6, 2018

शैलेष सोनकर , सिद्धार्थनगर - 

एक बार फिर कलंकित हुआ गौतम बुद्ध की धरती 

 विवाहिता से गैंग रेप पुलिस ने चौबीस घंटे में की खुलासा 
 सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा थानान्तर्गत कोड़रा गांव के पास एक विवाहिता से गैंग रेप का मामला सामने आया है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी छा गई हैं। दूसरी तरफ घटना के दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
सुत्रों के अनुसार पीड़ित महिला गुरुवार की शाम मरवटिया से अपने घर आराजी बिछिया जा रह थी। अभी वह ग्राम कोडरा के पास एक बाग के करीब पहुंची ही थी कि ग्राम हर्रैया थाना खेसरहा निवासी अबरार और चिंतामणि ने उसे पकड़ लिया और जबरदस्ती बाग में ले जा कर उसके साथ रेप किया। विवाहिता उनके चंगुल से किसी तरह निकल कर घर पहुंची और परिवार को पूरी घटना बताई। पति की तहरीर पर एसओ रणधीर कुमार ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
बताया जाता है कि  मामले की गंभीरता को देखते हुए एसओ रणधीर सिंह ने क्षे़ में मुखबिरों का जाल बिछा दिया।  आज प्रातः मुखबिर से सूचना मिली कि गैंग रेप के आरोपी दोनों अभियुक्त सेमरा गांव के मोड़ पर हैं और कहीं बाहर भागने की फिराक में हैं। इस खबर के बाद थानाध्यक्ष ने मय फोर्स मौके पर दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पीडिता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। पुलिस की इस सक्रियता की क्षेत्र में तारीफ हो रही है।


No comments: