हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Monday, May 14, 2018

रोजगार देने के झाँसे में युवती को बनाया हवस का शिकार

बेरोजगारी का फायदा उठाकर कर रहे हैं शोषण 
 राजधानी  में रोजगार के नाम पर युवती को हवस का शिकार बनाने का मामला सामने आया है, आरोपी युवक ने नौकरी दिलाने के नाम युवती को दंतेवाड़ा से रायपुर बुलाया और उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने युवती को पहले कोल्ड्रींक में नशीली ​पदार्थ मिलाया और उसे पिलाकर बेहोश किया फिर उसकी आबरू लूट ली, युवती जब होश में आई तो उसने अपने कपड़े बिखरे देखे। इस बात का विरोध उसने आरोपी से भी जताया और उसके बाद युवती ने सिविल थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करावाया। बहरहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों दंतेवाड़ा निवासी एक युवती के पास रायपुर के व्यापारी पियूष नमनानी का कॉल आया, फोन पर अंजान व्यक्ति की आवाज सुनकर युवती ने रॉंग नंबर बोलकर फोन काट दिया। लेकिन कुछ दिनों बाद आरोपी युवक का फिर फोन आया और पीड़िता को नौकरी लगाने की बात कहकर रायपुर बुलाया। युवती झांसे में आ गई और रायपुर पहुंच गई। अरोपी ने युवती को पहले अपने दोस्त के घर पर रुकवाया और दूसरे दिन एक दुकान पर काम लागने का बहाना बनाकर दूर से दुकान को दिखा दिया। दूसरे दिन आरोपी युवती को इंटरव्यू में लेजाने के नाम पर युवती के घर पहुंचा और कारनामें को अंजाम देकर फरार हो गया।

No comments: