हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Monday, May 14, 2018

संदिग्ध परिस्थितियो में विवाहिता की आग से जलकर मौत


समीक्षा क्राइम इँडिया 24न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार बेलहरकलां विकासखंड स्थित ग्राम लोहरौली मिश्र में बीती रात एक विवाहिता अनीता चौधरी पत्नी रामजनम की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई।मृतिका के परिजन द्वारा जली हुई अवस्था अनीता चौधरी को मेंहदावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहाँ पर डॉक्टर द्वारा निरीक्षण किया जा रहा था कि उसी बीच इलाज के दौरान आधे घंटे बाद विवाहिता की मौत हो गई।मृतिका का शव पूरी रात मेंहदावल अस्पताल में पड़ा  रहा लेकिन कोई भी जिम्मेदार पुलिस अधिकारी द्वारा संज्ञान नही लिया गया।सुबह नौ बजे के बाद थानाध्यक्ष बखिरा रामसमुझ प्रभाकर अपने हमराहियों के साथ आकर बयान लिया उसके आधे घंटे बाद मेंहदावल तहसीलदार राजेश गुप्ता द्वारा भी मृतिका के परिजन एवं उसके माता पिता से बयान लिया गया। सवाल ये है कि  क्या कारण रहा कि रात में जलकर मरने के बाद मृतिका के शव को पुलिस विभाग द्वारा के घंटो बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया?
पूरी रात किसी भी संबंधित अधिकारी द्वारा संवेदनशीलता का परिचय नही दिया गया।रातभर मृतक के परिजन शव को लेकर अस्पताल में ही रहे।मृतिका के पति मुम्बई में नौकरी करते है।मृतिका की कोई भी संतान नही थी।मृतिका का मायका बखिरा थाना के अंतर्गत ग्राम सगरा में है।मृतिका के पिता द्वारा इस बाबत एक तहरीर बखिरा थाने में दी गई।जिसमे मृतिका के पिता राम लुटावन चौधरी द्वारा कहा गया है कि मेरी लड़की की शादी चार साल पूर्व हुई थी।अपने सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज भी दिया था।इनके द्वारा आये दिन  मेरी बेटी को मारा पीटा एवं प्रताड़ित किया जाता था उसके द्वारा फ़ोन पर अक्सर अपनी माँ से यह सब बातें कही जाती थी।इनके द्वारा बार बार पैसे की मांग की जाती थी।आये दिन जान से मारने की धमकी दी जाती थी।
मृतिका के पिता द्वारा तहरीर में बताया गया मेरे दामाद रामजनम द्वारा किसी अन्य लड़की से संबंध था।जिसबाबत मेरी बेटी से पीछा छुड़ाना चाहते है।जलकर की मरने की सूचना रिश्तेदारों द्वारा रात 10 बजे प्राप्त हुई।मृतिका के पिता राम लुटावन द्वारा पुलिस से निष्पक्ष पूर्ण कार्यवाही कर दोषियों को सज़ा दिलाने की मांग की गई।इस बाबत थानाध्यक्ष बखिरा का कहना है कि तहरीर के आधार पर दोषियों के खिलाफ दहेज़ उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करके मामले की विवेचना की जा रही है।

No comments: