नगरपालिका बांसी की लापरवाही हुई उजागर
बांसी नगर पालिका के कराये गए कार्यों घोर लापरवाही सामने आगया बांसी कोतवाली मे नगर पालिका परिषद बांसी द्वारा लगभग 6 महीने पहले निर्माण कराये गये मुख्य गेट पर लगाया गया ग्रेनाइट पत्थर रविवार की दोपहर अपने आप भरभरा कर गिर गया गनीमत रहा कि इसके गिरने से किसी तरह का कोई हादसा नहीं हुआ ।
रविवार को कोतवाली परिसर में अगले सप्ताह से शुरू होने वाले पवित्र रमजान को लेकर शान्ती कमेटी की बैठक चल रही थी इसी दौरान लगभग 6 माह पूर्व नगर पालिका परिषद बांसी द्वारा निर्माण कराए गए मुख्य प्रवेश द्वार के ऊपरी हिस्से पर लगाया गया ग्रेनाइट पत्थर अचानक भरभराकर गिर गया पत्थर के गिरने से I आयी तेज आवाज के चलते कोतवाली व उसके बाहर अफरा तफरी मच गई गनीमत रहा कि उस समय वहां कोई मौजूद नहीं एक बड़ा हादसा हो सकता था जिस समय पत्थर गिरा उस समय शांति समिति की बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी स्वयं भी मौजूद रहे।
ग्रेनाइट पत्थर के अचानक गिरने से नगर पालिका द्वारा निर्माण कराए गए कार्य की गुणवत्ता पर चर्चा होने लगी वहां मौजूद तमाम लोगों ने कहा कि नगर पालिका बांसी द्वारा निर्माण कार्य में खुली लूट मची हुई है जिसका परिणाम आज सभी को देखने को मिल गया। अब सवाल यह उठता है कि अगर सरकारी स्थानों पर इस तरीक़े से कार्य करया गया तो बाकी जगहो पर कराये गए कार्यों का हाल यह तो बाकी का क्या हाल होगा अगर इसका जाच कराया जाय तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा।


No comments:
Post a Comment