अतिक्रमण की चपेट में हो रही दुर्घटना
सिद्धार्थनगर/शोहरतगढ़-उपनगर शोहरतगढ़ सहित ब्लाक केन्द्र को जोड़ने वाली कई सड़के इन दिनों अतिक्रमण की चपेट में आ चुकी है। घटना घटने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी कुम्भकरणी नींद से नहीं जाग रहे हैं। जानकारों की माने तो शोहरतगढ़ क्षेत्र को जोड़ने वाला चोड़ार चैराहा अक्सर अतिक्रमण की आगोश में रहता है, कुछ वर्ष पूर्व गिट्टी पर गिरने से एक व्यक्ति की मौत भी बताई जाती है। इसके साथ ही चेतिया मोड पर विकास खण्ड को जाने वाली सड़क बालू, मोरंग, गिट्टी आदि गिराकर रास्ते पर जाम लगने की बात भी चर्चित है। उस पर न तो प्रशासन की नजर जाती है और न विभागीय अधिकारियों की। इस बारे में उप जिलाधिकारी शोहरतगढ़ सत्यप्रकाश सिंह ने बात की गयी तो उन्होने कहा कि ऐसे दुकानदारों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

No comments:
Post a Comment