हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Monday, May 28, 2018

समीक्षा क्राइम इण्डिया 24ne

युवक ने युवती से अनबन होने पर की हत्या 
शैलेश सोनकर की रिपोर्ट 
 4 वर्षो से लिव इन रिलेशनशीप में रह रहे युवक युवती के बीच आपसी विवाद होने के बाद युवक ने युवती का गला दबा कर हत्या कर दिया। पीएम रिपोर्ट में गला दबा कर हत्या किए जाने की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी युवक एवं आरोपी की बड़ी बहन को हिरासत में ले लिया है। मामला जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र के ग्राम खुंटीटोली की है। इस संबंध में कांसाबेल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खुटीटोली निवासी रामदूलार चौहान वर्ष २०१४ में नेहा चौहान को अपने घर लेकर आ गया था और अपने साथ उसे पत्नी के रुप में रखा हुआ था। बिना शादी किए हुए दोनो लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। इस दौरान नेहा ने एक बच्चे को भी जन्म दिया था लेकिन वह बच्चा ४-५ माह तक ही जीवित रह पाया। बच्चे की मृत्यु हो जाने के बाद रामदुलार चौहान के घर वाले नेहा पंसद नहीं करते थे और रामदुलार हमेशा उसके साथ मारपीट कर उसे उसके घर भेज देता था। नेहा अपने घर जाने के बाद सारी बातों को अपने माता पिता को बताती थी। नेहा के घर चले जाने के बाद उसके माता पिता उसे समझा कर वापस रामदुलार के पास भेज देते थे।

वहीं रामदुलार की बड़ी बहन माला चौहान भी किसी कारणों से अपने ससुराल को छोड़ कर अपने मायके में ही रह रही थी। माला चौहान भी नेहा को पंसद नहीं करती थी और उसे हमेशा घर से निकल जाने की बात कहती थी। १ माह पूर्व माला चौहान ने नेहा को घर से बाहर निकाल दिया था। जिसके बाद नेहा ने गांव की महिलाओं की एक बैठक भी बुलाई थी और महिलाओं ने माला को समझाईश भी दी थी। २५ मई को नेहा की छोटी बहन उसके घर आई थी और वह कहीं घरेलू काम करने के लिए जा रही थी। नेहा अपनी छोटी बहन के साथ जाना चाह रही थी लेकिन रामदुलार और माला ने उसे घर से जाने नहीं दिया। जिसके बाद उसकी छोटी बहन दोपहर १२ बजे घर से चली गई थी और नेहा अपने कमरे में थी। इसी दौरान नेहा का घर में विवाद होने पर रामदुलार ने अपनी बड़ी बहन माला चौहान के साथ मिल कर उसकी गला दबा कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबा कर हत्या किए जाने की पुष्टि होने के बाद मामले में हत्या का मामला दर्ज करते हुए दोनो को अपने हिरासत में ले लिया है।

No comments: