हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, May 27, 2018

समीक्षा क्राइम इण्डिया 24न्यूज़

 सत्येन्द्र उपाध्याय की रिपोर्ट 

एक  व्यक्ति ने पहले पड़ोसी कि लड़की पर की अभद्र टिप्पणी और छेड़छाड़, और फिर विरोध करने पर पिस्टल लहराते हुए धमकाने पहुंच गया. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ कर लिया गया है. ग्रेटर नोएडा वेस्ट के थाना बिसरख के क्षेत्र में यतेंद्र एनक्लेव में रहने वाले एक युवक का पड़ोसी के दरवाजे पर खड़े होकर दोनों हाथों में पिस्टल लेकर धमकी देने का वीडियो वायरल हुआ है. कमल नाम के इस युवक पर पड़ोसी की लड़की से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है. उसने पड़ोसी के घर पहुंच कर उसके परिवार को धमकाया. पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.
ग्रेनो वेस्ट में रहने वाली एक महिला का आरोप है कि उसकी नाबालिग बेटी शुक्रवार की शाम पड़ोस की दुकान पर सामान लेने गई थी. इस बीच दुकान के पास खड़े पड़ोसी कमल ने उसकी बेटी पर अभद्र टिप्पणी की और छेड़छाड़ की. लड़की ने घर पहुंचकर अपने भाई को यह बात बताई. लड़की का भाई आरोपी के घर पहुंचा और उसकी हरकत का विरोध किया. इस बीच दोनों पक्षों में विवाद हो गया. लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया. शनिवार को सुबह आरोपी कमल  दोनों हाथों में पिस्टल लेकर लड़की के घर पहुंच गया. इस बीच उसने घर में घुसने का प्रयास किया. लेकिन लड़की की मां ने उसे घर में नहीं घुसने दिया. किसी ने आरोपी का वीडियो बना लिया. इसमें आरोपी दोनों हाथों में पिस्तौलें लिए दिख रहा है. वह खुद को निर्दोष बताते हुए परिवार को धमकी दे रहा है.
सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस की टीम ने आरोपी की तलाश में दबिश दी है. आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया है. पुलिस को उसके घर पर ताला लटका हुआ मिला.

No comments: