- प्रमोद कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट
- सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी रुस्तम परवेज ने बौद्ध परिपथ पर चुंगी नाका के पास 45कुंतल बरामद
बलरामपुर : सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी रुस्तम परवेज ने बौद्ध परिपथ पर चुंगी नाका के निकट ट्रक में लादकर ले जाई जा रही 45 ¨क्वटल खैर की लकड़ी पकड़ी है। मौके पर ट्रक व लकड़ी से जुड़े अभिलेख न मिलने पर ट्रक सीज कर चालक को जेल भेज दिया गया है। डीएफओ ने बताया कि मुखबिर की ने सूचना दी की जंगल से काटी गई खैर की लकड़ी काट कर बाहर ले जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर बलरामपुर नगर से पहले वन वैरियर पर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान ट्रक को रोक कर तलाशी ली गई तो उसमें खैर की 45 ¨क्वटल लकड़ी लदी मिली। ट्रक चालक शमशुद्दीन ने लकड़ी व वाहन से संबंधी कोई कागज मौके पर नहीं दिखा सका। लकड़ी के साथ ट्रक को सीज कर दिया गया है। चालक को कोतवाली नगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया है।
No comments:
Post a Comment