हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Tuesday, May 29, 2018

समीक्षा क्राइम इण्डिया 24न्यूज़

यूपी के गोंड़ा में जबरदस्त आंधी का कहर, बारिश और गिरे ओले,दो लोगों की मौत कई घायल
 यूपी।मंगलवार रात साढ़े दस बजे भयंकर आंधी और बारिश ने दस्तक दे दी है। आंधी की गति इतनी तेज है कि लोग जान बचाने मे लगे हैं। तेज़ आंधी के कारण झोपड़ियों के तहस नहस होने की खबर है। इस आंधी-पानी में 2 लोगों की मौत की खबर है।आवागमन पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है और जिले की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। रेलवे प्रशासन ने सतर्कता की दृष्टि से ट्रेनें धीमी गति से चलाने के लिए निर्देशित किया है। पूरे जिले में आंधी का कहर है। कच्चे मकानों और गुमटियों के ढहने की खबर है। अभी तक मिली सूचना के आधार पर आंधी ने भारी नुकसान पहुंचाया है। टीन टप्पर उड़ कर दूर जा गिरे हैं। आधा दर्जन मोटरसाइकिल सवार गिर कर घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आंधी की भयावह गति को देखते हुए गंभीर हालत बन गये हैं। कई कार्यक्रमों में खलल पड़ रहा है। आंधी के साथ मूसलधार बारिश भी जारी है।

No comments: