हिंदू युवा वाहिनी ने शिवसेना अध्यक्ष उध्दव ठाकरे को दी खुली चुनौती, कहा- औकात हो योगी के खिलाफ लड़कर दिखाएँ चुनाव
यूपी के मुख्यमंत्री पर गलत बयानबाजी को लेकर हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने शिवसेना के अध्यक्ष उद्दव ठाकरे के खिलाफ जमकर हंगामा किया।
हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने शहर के मुकेरी बाजार में उद्धव ठाकरे का पुतला फूंककर अपना विरोध जताया कहा कि आने वाले समय में हिन्दू समाज उद्दव ठाकरे को सबक सिखाने का काम करेगा। इतना ही नहीं योगी की सेना ने खुली चुनौती दिया है कि उद्दव ठाकरे महाराष्ट्र की जिस भी सीट से चाहें योगी आदित्य़नाथ के खिलाफ चुनाव लड़ लें उन्हे अपनी औकात पता चल जायेगी।
जी हां सत्ता की हवा के साथ ही राजनीति की चाल भी दो दलों के बीच बदलने लगी है। हिंन्दुओं के नाम पर राजनीति करने वाले दल भाजपा और शिवसेना में ठन क्या गई कि दोनों दलों के नेता ओछी भाषा का इस्तेमाल करने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं।
अभी कुछ दिन पहले ही शिवसेना प्रमुख ने मुंबई की एक सभा में यूपी के सीएम योगी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देते हुए उन्हे चप्पलों से पीटना चाहिए जैसी बात कही थी. जिसके बाद से ही भाजपा के नेताओं में खूब आक्रोश दिखा। कई जगह भाजपा के नेता उद्दव के इस बात को लेकर जमकर विरोध जताया था। लेकिन अब योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली हिन्दू युवा वाहिनी ने भी शिवसेना के खिलाफ सड़कों पर उतरना शुरू कर दिया है। योगी पर दिये बयान को लेकर जहां कार्यकर्ताओं ने उद्दव का पुतला फूंता तो वहीं इस बयान की निंदा करते हुए उनसे माफी मांगने की बात कही।
हिन्दू युवा वाहिनी के संयोजक अमित श्रीनेत ने इसे ओछी राजनीति करार देते हुए कहा कि अगर उद्धव ठाकरे अपने को हिन्दू और महाराष्ट का नेता मानते हैं तो महाराष्ट कि किसी भी सीट से योगी के खिलाफ चुनाव लड़ लें उन्हें अपनी हैसियत का अंदाजा हो जाएगा।
वहीं मंडल प्रभारी संजय चंद ने योगी आदित्यनाथ को अपशब्द कहे जाने पर इसे उद्धव ठाकरे कि सबसे बड़ी भूल बताते हुए कहा कि आने वाले समय मे हिन्दू समाज उनसे सवाल जरूर पूछेगा। जिला अध्यक्ष सुमन गुप्ता ने इसे उनके नौसिखियापन करार दिया। प्रदर्शन के दौरान अभिषेक श्रीवास्तव, रीगन जायसवाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment