सत्येन्द्र उपाध्याय , सिद्धार्थनगर -
बैंक लाकरों में जनता का धन असुरक्षित
सुरक्षा को लेकर लापरवाही की खुली पोल
सिविल लाइंस के यूकों बैंक में करोड़ो की चोरी के बाद जिन ग्राहकों के लाकर टूटे हैं। उन पीड़ितों के सवाल के जबाब में बैंक के अधिकारी ने कहा कि उसका जिम्मेदार बैंक नहीं है। इससे साफ जाहिर हो चुका है कि किसी भी बैंक में लाकर सुविधा लेकर सोने-चांदी के जेवरात रखना अब खतरे से खाली नहीं है। जबकि बैंक लाकर सुविधा के लिए लोगों से किराया भी हर महिने वसूल रहें है। लेकिन उसकी सुरक्षा की गारंटी के साथ कुछ बैंक गैर जिम्मेदार बने हुए है। सिविल लाइंस थाने में युको बैंक में हुई चोरी के बाद एक लाकर पीड़ित ने गुरूवार की शाम मुकदमा भी दर्ज कराया है। पुलिस वारदात के खुलासे के लिए लगातार विभिन्न शहरों में भी संदिग्धों की तलाश में दबिस दे रही है। सूत्रों की माने तो करेली के झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले एक युवक ने ही बाहरी अपराधियों को अपने घर पनाह दी और उसी जीरो रोड स्थित दो दुकानों से सामान उपलब्ध कराया। कानपुर पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है।
यूकों बैंक में हुई वारदात के बाद से सभी बैंको के मुख्यालय से सुरक्षा को लेकर निरीक्षण करने एवं बैंको की सुरक्षा में लगे निजी सुरक्षा गार्डो को विशेष निर्देश जारी किये गये है। पंजाब नेशनल बैंक के मण्डल प्रमुख संदीप पाणीग्रही ने सिविल लाइंस स्थित शाखा का निरीक्षण किया और सभी शाखाओं को निर्देश जारी किया है कि किसी भी तरह से बैंक की सुरक्षा में लापरवाही न की जाय। क्षेत्राधिकारी सिविल लाइंस श्रीश्चन्द्र ने बताया कि कुछ क्लू मिले है, अतिशीघ्र अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

No comments:
Post a Comment