हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Saturday, May 5, 2018

समीक्षा क्राइम इण्डिया 24न्यूज़

नरेन्द्र उपाध्याय , ब्यूरो प्रभारी
उतरौला (बलरामपुर) 





वृहस्पतिवार को ग्राम स्वराज योजना के तहत चयनित गांव अल्लानगर में केंद्र सरकार की योजनाओं का स्थलीय सत्यापन करने के लिए भारत सरकार नोडल अधिकारी रन्दीप रेनोवा गांव में पहुंचे। अपने संबोधन में उन्होंने केंद्र सरकार की सभी सोलह योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा पांच मई तक  सभी बिन्दुओं पर विशेष रूप से ध्यान देकर  कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया।मुख्य विकास अधिकारी कृतिका ज्योत्सना ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ तभी पूर्ण रूप से सफ़ल हो सकता है जब जनता का सहयोग संबधित अधिकारियों को मिलता रहेगा।उन्होंने ग्रामवासियो से रूबरू होकर कहा कि योजनाओं के बारे मे जानकारी अपने  आसपास के लोगों को जरूर दे जिससे वह जागरूक हो सकें । इस ग्राम सभा के चार मजरों में कुल 391 परिवारों में 2232 की आबादी निवास करती है। अनुसूचित जाति के लोगों की संख्या 1155 है।
     अंत्योदय और पात्र गृहस्थी के पात्रों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि कुल 110 परिवारों को राशन कार्ड की योजना से लाभान्वित करना था जिनमें से 90  परिवारोंं को जोड़ा जा चुका है। बीस बचे लोगों का आवेदन प्रक्रिया में है। उन्होने कहा कि अन्य पात्र लोग जिनका नाम छूट गया है वे लोकवाणी केंद्रों पर जाकर अपना आवेदन कर दें। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनित चार लोगों में से तीन का आवास पूरा हो चुका है । गांव में 89 स्वच्छ शौचालयों का निर्माण कराया जा चुका है। स्वच्छ पेयजल के लिए  कुल 38 हैंडपंप हैं। विधवा,वृद्धावस्था और दिव्यांग पेंशनरों की संख्या 90 बताई गई। मिशन इंद्रधनुष के तहत चिन्हित 42 गर्भवती महिलाओं में 29 और 12 बच्चोंं में दस का टीकाकरण कराया जा चुका है। अगले बचे एक सत्र में सभी का टीकाकरण करा दिया जाएगा।    इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 घनश्याम ,बी एस ए राकेश कुमार यादव,एक्शियन विद्युत बलरामपुर, जिला बाल विकास परियोजना अधिकारी सत्येन्द्र सिंह,समाज कल्याण सहायक अधिकारी शिव प्रसाद गुप्ता, बीडीओ पूर्णमासी राम,डाक्टर अरुण कुमार वर्मा,, एडीओ राकेश कुमार,संतोष कुमार ,ग्राम पंचायत अधिकारी आशुतोष गिरि,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राकेश नाथ आदि मौजूद रहे।

No comments: