शैलेष सोनकर/सत्येन्द्र उपाध्याय
प्रदेश के 59 शहरों में भाजपा कार्यालयों का निर्माण जारी: दीक्षित
उन्होंने आगे कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय से कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। पूरे देश का कार्यकर्ता अपने किसी कार्यालय पर पहुंचता है तो अपने को गौरवान्वित महसूस करता है। महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने बताया कि कार्यालय का निर्माण तीन तल में होगा जिसमें मुख्य द्वार से 54 फीट का आच्छादित स्थल होगा, जिसमें पार्टी की बैठक एवं कार्यक्रम किए जा सकेंगे। प्रथम तल पर एक कक्ष भाजपा के प्रणेता पं.दीनदयाल उपाध्याय एवं डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन से जुड़े संस्मरण को देखने और पढ़ने हेतु तथा उनसे जुड़ी स्मृतियों को संजोया जाएगा। महानगर अध्यक्ष गंगापार एवं यमुनापार अध्यक्ष के अलग अलग कक्ष होंगे।
द्वितीय तल पर आए अतिथियों के लिए 12 बेड की डारमेट्री के साथ साथ मीडिया कक्ष आईटी विभाग होगा। तृतीय तल पर प्रेस वार्ता एवं पार्टी की बड़ी बैठक हेतु हॉल और पार्टी कार्यालय व्यवस्था के लोगों का आवास होगा। कार्यालय लिफ्ट सहित आवश्यक आधुनिक सुख सुविधाओं से युक्त होगा। उन्होंने आगे बताया कि अक्टूबर माह से कार्यालय संचालित होने लगेगा। इस दौरान प्रदेश कार्यालय प्रभारी भरत दीक्षित एवं महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने पंडित रितेश मिश्रा एवं पीयूष मिश्रा के आचार्यत्व में विधि विधान से पूजन अर्चन कर किया। इस दौरान गंगापार अध्यक्ष अमरनाथ तिवारी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई व विक्रमाजीत मौर्य, पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडे व दीपक पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment