सत्येन्द्र उपाध्याय
रिश्ते के ताऊ ने रिश्तों को ही शर्मसार कर दिया।
मूनाकोट ब्लॉक के एक गांव में रिश्ते के ताऊ ने नौ वर्षीय बालिका के साथ दुराचार का प्रयास किया। झूलाघाट पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार 53 वर्षीय आरोपी रविवार को नौ वर्षीय बालिका को गोशाला में गाय बांधने के बहाने ले गया और दुराचार का प्रयास किया। बच्ची की मां ने उसे देख लिया और शोर मचाया। महिला ने पति को फोन कर बुलाया। सोमवार को लड़की के पिता ने झूलाघाट थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने दोपहर 1:40 बजे आरोपी को गांव से गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी तारा सिंह राणा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 376, 511, 342, 504, 506, 8/12 पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कर जेल भेज दिया है। क्षेत्र में चर्चा है कि आरोपी गांव की महिलाओं के साथ भी छेड़छाड़ करता था।

No comments:
Post a Comment