राप्ती नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत
बांसी। जोगिया कोतवाली के भवारीघाट के पास राप्ती नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। इसमें दो सगे भाई थे और एक चचेरा भाई था। बताया जा रहा है कि एक अन्य बच्चे का अब तक पता नहीं चल सका है। जोगिया कोतवाली पुलिस और ग्रामीण देर रात तक उसकी तलाश करते रहे। घटना सोमवार की शाम पांच बजे की है।
कोतवाली क्षेत्र के अजमागढ़ निवासी धर्मराज के बेटे धीरज (9) और नीरज (12) अपने चाचा अमेरिका के बेटे धीरज उर्फ निरुहू (8) और नीरज (11) के साथ राप्ती नदी के भवारीघाट पर नहाने गए थे। नहाने के दौरान चारों भाई नदी में डूबने लगे। इस पर चारों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। ग्रामीण जब तक पहुंचते तब तक चारों गहरे पानी में चले गए थे। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह धर्मराज के बेटे धीरज और नीरज के शव को निकाला। काफी देर बाद अमेरिका के छोटे बेटे धीरज उर्फ निरहू का शव मिला, जबकि बेटे नीरज की देर रात तक तलाश जारी थी। बताया जा रहा है कि धर्मराज के दो ही बेटे थे। वहीं अमेरिका के दो बेटे और एक बेटी है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

No comments:
Post a Comment