सिद्धार्थनगर जिले के नगर पंचायत अध्यक्ष शोहरतगढ़ के खिलाफ बीते दिनों एक शिकायती पत्र पर गुमराह कर हस्ताक्षर कराने को लेकर दो सभासद डीएम से मिले। नोटरी शपथ पत्र देकर सादे कागज पर हस्ताक्षर कर मनमाने ढंग से विषय बिंदु बदलकर शिकायत करने का आरोप लगाया।
नगर पंचायत अध्यक्ष बबिता कसौंधन की अगुवाई में मंगलवार को सभासद नीतू गौड़ व लालजी गौड़ ने डीएम से मिलकर नोटरी शपथ पत्र प्रस्तुत किया। कहा कि कतिपय सभासदों ने सादे कागज पर हस्ताक्षर कराया और विषय बिंदु समस्यापरक बताया। बाद में उस कागज पर कोई अन्य विषय की शिकायत कर दी गई है। गुमराह कर हस्ताक्षर कराने की जांच की मांग की। अध्यक्ष ने डीएम को दिए पत्र में आरोप लगाया कि सभासद मनोज गुप्ता की ओर से अक्सर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्प्णी करना, कार्यालय में अभद्र भाषा का प्रयोग करना उनकी आदत में है। नगर पंचायत की जमीन पर कब्जा कर विक्रय करने तथा जन सूचना अधिकारी अधिनियम के तहत विभागों से सूचना मांग कर धमकी देकर धन उगाही करने में लिप्त हैं। इस दौरान हिंयुवा के देवीपाटन मंडल प्रभारी व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुभाष गुप्ता भी मौजूद रहे। डीएम कुणाल सिल्कू ने सभी प्रकरणों की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

No comments:
Post a Comment