हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Wednesday, May 30, 2018

समीक्षा क्राइम इण्डिया 24न्यूज़

बढ़नी सिद्धार्थनगर 
ढेबरुआ थाना क्षेत्र में ग्राम घरूवार कोठी के पीछे बह रहे चरगंहवा पहाड़ी नाले से मंगलवार को  पुलिस ने  दफनाई गयी  लाश बरामद की है। आम चर्चा है कि क्षे़त्र के ही मधवा नगर गांव के पूर्व प्रधान की लाश है। वो 22 मई को रहस्यमय हालात में घर से गायब हो गये थे।
बताया जाता है कि कुछ लोगों ने ग्राम घरुवार के पास चरगंहवा नाले में दफनाई गयी एक सड़ी गली लाश देखी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। ढेबरुआ थाने की पुलिस ने लाश बाहर निकलवाया। लाश पहिचान में नहीं आ रही थी। मगर कुछ लोगों ने संदेह जाहिर किया कि वह क्षे़त्र के ग्राम मधवापुर के पूर्व प्रधान राजेश चौधरी की हो सकती है।
बताया जाता है की वह 21 मई की सुबह घर से यह बता कर निकले थे कि वह एक व्यक्ति से अपना कर्ज का रुपया वापस लेने जा रहे हैं। वह घर से निकले तो फिर आज तक नहीं लौटे। आशंका है कि बड़ी रकम होने के कारण ही बकायेदार, जो क्षेत्र का व्यवसाई भी है, ने राजेश की हत्या कर दी, या किसी से करा दी।क्षेत्रवासी राजेश को पहचानते थे, इसलिए उन्होंने सडी लाश की कद काठी, और लाश के कपड़ों को देख कर लाश की पह पहचान की गयी ।

No comments: