हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Friday, May 25, 2018

समीक्षा क्राइम इण्डिया 24न्यूज़

सत्येन्द्र उपाध्याय की रिपोर्ट 

पश्चिम बंगाल  हुगली जिले की रहने वाली पूजा दास.मान्तू दास नाम के शख्स के प्यार करती थी। लेकिन इनका प्यार बीच मझदार में ही लटक गया, जब परिवार वालों ने इनके रिश्ते को ठुकरा दिया।
परिवार वालों ने हेमंत नाम के एक लड़के से पूजा की शादी करवा दी। इस शादी से परिवार तो खुश थामान्तू को पूजा से दूरी बर्दाश्त नहीं हुई, वह इस गम को सह नहीं पाया और उसने जहर खा लिया।पूजा को जैसे ही इस बात की भनक लगी तो उससे रहा नहीं गया। अपने पति हेमंत को साथ लेकर पूजा अस्पताल के लिए रवाना हो गई। अस्पताल में मान्तू को बुरी हालत में देखकर पूजा खुद को रोक नहीं पाई और अपने पति के सामने फूट-फूटकर रोने लगी।

पूजा ने डॉक्टर, नर्स और वहां मौजूद बाकी सभी लोगों के सामने अपने पति से अपने प्यार के बारे में सबकुछ कह डाला। उसने कहा कि मान्तू और वो एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। दोनों एक-दूसरे के बिना जी नहीं सकते हैं। पूजा की बात सुनकर न केवल उसका पति हैरान था बल्कि मौके पर मौजूद सभी एक-दूसरे का मुंह देखने लगे।

पूजा ने मान्तू की बिगड़ती हालत हो देखकर रहा नहीं गया तो उसने सुहाग की सारी निशानों को मिटा दिया। उधर मान्तू को अच्छी इलाज के लिए कोलकाता रवाना किया गया। मान्तू को जाते देख पूजा अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ कोलकाता रवाना हो गई। पूजा का पति अपनी आंखों के सामने इतना कुछ होता देख हक्का-बक्का रह गया। हेमंत इतना हैरान था कि वो कुछ बोल भी न सका।

No comments: