हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Tuesday, May 29, 2018

समीक्षा क्राइम इण्डिया 24न्यूज़

बिजली विभाग की लापरवाही से वाटर सप्लाई बंद 
बिजली विभाग का कारनामा वाटर सप्लाई के पाइप लाइन पर लगा दिया पोल पानी सप्लाई बाधित बांसी वैसे तो बिजली विभाग की कारस्तानी से हर कोई वाकिफ है बिजली विभाग अक्सर ऐसा कुछ कर गुजरता है जिससे साउथ की चर्चाएं हुआ करती हैं कुछ ऐसा ही नजारा बिजली विभाग ने बांसी के श्रीवास्तव कॉलोनी प्रताप नगर में कर दिया है जिस से बांसी नगर की वाटर सप्लाई ही बाधित हो गई है आदर्श नगर पालिका परिषद बांसी के  प्रताप नगर वार्ड में स्थित जलकल पंप हाउस पानी की टंकी से श्रीवास्तव कॉलोनी की मेन सड़क से होकर वाटर सप्लाई की मुख्य पाइप लाइन बांसी बस्ती रोड में लाकर मिलाई गई है इसी बीच श्रीवास्तव कॉलोनी की मेन सड़क के उत्तरी किनारे पर बिना स्थान को चेक किए बिजली विभाग बांसी ने दो पत्थर के नए पोल मशीन से खुदवाकर लगवा दिया गया दुर्भाग्यवश दोनों विद्युत पोल वाटर सप्लाई की मुख्य पाइप पर ही लगा दिया गया जिससे पानी का बहाव पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है इस संबंध में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद अरविंद कुमार ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड बांसी को पत्र भेजकर अवगत कराया है कि श्रीवास्तव कॉलोनी की मेन सड़क पर जो दोनों विद्युत पोल लगाए गए हैं वाह वाटर सप्लाई की मुख्य पाइप पर है उसे तत्काल वहां से हटाकर अन्यत्र स्थापित किया जाए जिससे जनहित में जलापूर्ति कार्य संभव हो सके अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया है कि अभी तक विद्युत विभाग ने उक्त दोनों पोल को हटाने के लिए कोई कार्यवाही नहीं किया है जिससे जलापूर्ति  कार्य बाधित है पंप हाउस चालू करने पर वाटर सप्लाई का सारा पानी तिलक इंटर कॉलेज के मैदान में अनावश्यक रूप से बह जा रहा है

No comments: