हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Tuesday, May 29, 2018

समीक्षा क्राइम इण्डिया 24न्यूज़

पवन कुमार यादव की रिपोर्ट 
सांसद ने  उज्जवला योजना के तहत 250गैस कनेक्शन बाँटे 
 क्षेत्रीय सांसद जगदम्बिकापाल ने बढनी कस्बे के पीडब्लयूडी डाक बंगले के प्रांगण में आयोजित  मुफ्त उज्जवला गैस कनेक्शन के तहत 250 लोगों को मुफ्त एलपीजी गैस युग कृष्णा इण्डेन गैस सर्विस के तत्वावधान में वितरित किया।       
एलपीजी गैस कनेक्शन वितरण करते हुए सांसद जगदम्बिकापाल ने कहा कि आपने कभी सोचा नहीं होगा कि कोई ऐसी सरकार आयेगी जब आपको बुलाकर फ्री गैस कनेक्शन देगी, लेकिन भाजपा की सरकार ने सभी महिलाओ के नाम गैश कनेक्शन देकर महिलाओ का मान बढाया है। कहा कभी ढेबरूआ मे गैश लेने के लिए पुलिस की लाठी खानी पड़ती थी किन्तु बढनी में पर्मानेन्ट एजेंसी हो जाने के बाद लोगों को एलपीजी गैस की किल्लत नहीं झेलनी होगी। कहा कि मोबाइल से फोन कीजिए गैसे सिलेंडर आपके दरवाजे पर खाली सिलेंडर लेकर भरा सिलेण्डर देगी।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती साधना चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से मुफ़्त उज्जवला गैस वितरण करना पहली प्राथमिकता है जिसके तहत पूरे देश में महिलाओं के नाम से एलपीजी गैस कनेक्शन देकर महिलाओं को गौरवान्वित किया।
युग कृष्णा इण्डेन गैस सर्विस के संरक्षक प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि सांसद जगदम्बिका पाल के अथक प्रयासों से अब तक एक लाख लोगों को मुफ्त उज्ज्वला गैस लाभार्थियो को मिल चुका है।
कार्यक्रम को चेयरमैन निसार अहमद बागी, सिद्धार्थ पाठक, नर्वदेश्वर मणि आदि ने भी सम्बोधित किया।
सभासद राजकुमार अग्रहरि, डा० रवि प्रकाश श्रीवास्तव, सभासद संजय जायसवाल, त्रियुगी अग्रहरि, लड्डू प्रसाद, मो अकबर, मैनेजर अवधेश कुमार, अनुराग श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार, सुबोध पाठक, विजय सिंह, दुर्गेश कुमार, झिन्ने पाल, शशि शुक्ला, पप्पू पाठक, रमेश कुमार, कुंज बिहारी, रामकुमार गुप्ता, रामराज कन्नौजिया आदि लोग मौजूद रहे ।

No comments: