हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, May 27, 2018

समीक्षा क्राइम इण्डिया 24न्यूज़

बलात्कार के आरोपी चचेरे भाई को 14वर्ष की कैद 

 नाबालिग बहन के साथ भाई हर रोज ऐसा सुलूक करता था कि सुनकर रूह कांप जाए। नाबालिग से दुराचार करने के आरोपी को न्यायालय ने दोषी करार देते हुए 14 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

आरोपी उसे बार बार पैसों का लालच देता था और दुराचार करता था। आरोपी युवक उनकी बेटी का रिश्ते का भाई लगता है। सूचना के कुछ देर बाद ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से सात गवाह पेश किए गए। जबकि बचाव पक्ष में एक भी गवाह प्रस्तुत नहीं किया गया।

न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार देते हुए दुराचार और पॉक्सो अधिनियम के तहत 14 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। दोषी पर अलग-अलग धाराओं में कुल 35 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।

No comments: