रीता उपाध्याय की रिपोर्ट
शराब माफीओ पर छापा मारने गयी पुलिस पर हमला एक पुलिसकर्मी की मौत एक घायल
महाराष्ट्र के अमरावती जिले में गैरकानूनी रूप से शराब बेचनेवाले देशी शराब के अड्डे पर छापा मारने के लिए गए पुलिसवालों पर शराब माफियों द्वारा जानलेवा हमला करने की घटना जिले के चांदुर रेलवे परिसर के मांजरखेडा में घटी। इस घटना में एक पुलिस की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। दारू माफियाओं द्वारा किए गए हमले में पुलिस की मौत होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस नाईक सतीश मडावी मृत पुलिस कर्मचारी का नाम है। सहायक पुलिस उप निरीक्षक जाधव गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
प्राप्त जानकारी अनुसार मांजरखेडा स्थित एक जगह पर गैरकानूनी रूप से शराब बेचने की जानकारी मिली थी। जिसके अनुसार चांदुर रेलवे पुलिस स्टेशन के कर्मचारी पुलिस नाईक सतीश मडावी और सहायक पुलिस उप निरीक्षक जाधव शराब अड्डे पर छापा मारने के लिए गए थे। वहां पर पुलिस पर जानलेवा हमला किया गया जिसमें माडवी की जगह पर ही मौत हो गई और जाधव गंभीर रूप से घायल हुए। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे।
पिछले कुछ दिनों से पुलिस पर हमला तेजी के साथ बढ़ा है। अब तक अपराधियों द्वारा किए गए हमले में बहुत से पुलिस कर्मचारी अपनी जान गंवा चुके हैं। पुलिस पर आय दिन बढ़ रहे हमले चिंता का विषय है।

No comments:
Post a Comment