हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Monday, May 28, 2018

समीक्षा क्राइम इण्डिया 24न्यूज़

 चिलचिलाती धूप और गर्मी के कारण लोगों का घरों से निकलना  मुहाल हो गया है 

बलरामपुर जिले में चिलचिलाती धूप और गर्मी के कारण लोगों का घरों से निकलना मुहाल हो गया है। उमस भरी गर्मी से आम जन जीवन प्रभावित हो गया है। पिछले कई दिनों से दिन का तापमान बढ़ गया है। सड़कों पर लोगों की आवाजाही बहुत कम रही। तपिश के कारण लोग धूप में निकलने से बच रहे हैं। रविवार को दिन में सड़क पर सन्नाटा पसरा रहा। अवकाश होने के कारण लोग घरों में ही कैद रहे। गमछा व छाता साथ लेकर ही लोग घर से बाहर निकले। जिले में बढ़ते तापमान से लोगों को परेशानी में डाल दिया है। पशु पक्षी पानी की तलाश में शहर व गांव की तरफ पहुंचने लगे हैं। रविवार को पारा 42 डिग्री से ऊपर रहा। मौसम विभाग ने 28 व 29 को अलर्ट जारी किया है। जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिले वासियों से सावधानी बरतने की अपील की है।

No comments: