हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Thursday, May 24, 2018

समीक्षा क्राइम इण्डिया 24न्यूज़

रीता उपाध्याय की रिपोर्ट 

बाराबंकी। जिले के सतरिख थाना क्षेत्र के एक गांव में छह साल की बच्ची के साथ ६५ साल के बुजुर्ग द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार की शाम रिपोर्ट दर्ज किया। थानाध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव ने बताया, “उच्चाधिकारियों के आदेश पर मंगलवार की शाम 65 साल के बुजुर्ग पन्नीलाल के खिलाफ कथित रूप से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है।”
उन्होंने बताया, “बच्ची के पिता ने अपनी तहरीर में घटना एक सप्ताह पूर्व की बताई है उसने लिखा है कि बच्ची अपने दरवाजे पर खेल रही थी, तभी पन्नीलाल उसे बहला-फुसला कर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।” मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया।

No comments: