हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Thursday, May 10, 2018

समीक्षा क्राइम इण्डिया 24न्यूज़

शैलेष सोनकर (एम.डी.)sci24news


यू0पी0-100 के मोटरसाइकिल दस्ता को किया गया रवाना।



श्रावस्ती पुलिस अधीक्षक  अशोक कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि दद्दन मिश्र, सांसद श्रावस्ती द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय से यू0पी0-100 मोटरसाइकिल दस्ता को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। 
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यू0पी0-100 मोटरसाइकिल दस्ता के रुप में जनपद श्रावस्ती को 13 मोटरसाइकिल, जिसमें थाना इकौना  को 03 व अन्य थानों को 02-02 मोटरसाइकिल प्राप्त हुई है। जो थाना क्षेत्रों में भ्रमणशील रह कर आकस्मिक सेवा देगी, जिससे जनपद में अपराधिक मामलों में अकुंश लगाया जा सकेगा। मोटरसाइकिल दस्ता डायल-100 मे शामिल होने से सकरी गलियो, दुर्गम मार्गो तथा दूर-दराज के गांवो तक यू0पी0-100 सेवा दिया जा सकेगा। यू0पी0-100 मोटरसाइकिल दस्ता के वाहन को कोड-731115 के बाद शेष वाहन का 04 अंको का रजिस्टेशन नम्बर को मिलाकर डायल कर आकस्मिक सेवा प्राप्त की जा सकती है।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पी राम, क्षेत्राधिकारी नगर डा0 जंगबहादुर यादव, प्रतिसार निरीक्षक, यू0पी0-100 प्रभारी, पत्रकार बन्धु  सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

No comments: