हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Friday, September 18, 2020

43वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी खुनुवा और पुलिस चौकी खुनुवा की संयुक्त नाका पार्टी ने बोलोरो में लदी 2750 किलोग्राम मटर के साथ 01भारतीय तस्कर को दबोचा

  शैलेष कुमार सोनकर की कलम से 

जनपद सिद्धार्थनगर के 43 बाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी खुनुवा व पुलिस चौकी खुनुवा की संयुक्त नाका पार्टी ने सीमा स्तम्भ संख्या 556(53) के पास भारत  नेपाल सीमा पर (01) एक  तस्कर को गिरफ्तार किया । जिसका नाम रामदेव पुत्र पुजारी निवा सी- मसिना,थाना-शोहरतगढ़,जिला-सिद्धार्थनगर (उ०प्र०) । वो  अवैध रूप से  बोलोरो पिकउप के  द्वारा नेपाल  से भारत  मटर  की तस्करी करते समय भारतीय क्षेत्र में गिरफ्तार किया  गया।

जब्त किए गए सामान  के साथ तस्कर को सीमा शुल्क कार्यालय खुनुवा, जिला- सिद्धार्थनगर  को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द कर दिया गया । सीमा शुल्क कार्यालय ने जब्त किये गए सामान की कुल कीमत


9,72,000/-रुपये बतायी है।।

इस दौरान सीमा चौकी खुनुवा की नाका पार्टी में  श्री दीपक कुमार (सहायक कमान्डेंट)  निरीक्षक महेंद्र प्रताप शुक्ला,उप निरीक्षक मुकेश चौधरी,मुख्य आरक्षी निकुंजा कुमार सिंघा, आरक्षी ई०पी०रेड्डी,मनोज कुमार यादव,राज कुमार शर्मा,राजन कनॉजिया  व पुलिस चौकी खुनुवा के उप निरीक्षक विक्रम अजित राय,मुख्य आरक्षी राम शरण यादव,आरक्षी खुर्शीद आलम शामिल रहे।

43वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कार्यवाहक- कमान्डेंट श्री अमित सिंह ने बताया कि, भारत नेपाल सीमा पर होने वाली   तस्करी और अन्य  अपराधों की रोकथाम  के लिये  गस्ती , नाका,  पेट्रोलिंग के माध्यम से  नियमित रूप से निरन्तर प्रयासरत है, जिससे कि भारत नेपाल  सीमा पर  होने वाले अपराधों और तस्करी पर पूर्ण रूप से रोकथाम किया जा सके ।

No comments: