हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Tuesday, July 14, 2020

43वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी ककरहवा के जवानों ने रेडीमेट कपड़ा व साइकिल के साथ 01नेपाली तस्कर को पकड़ा

सिद्धार्थनगर-
 आज 43 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, सिद्धार्थनगर की  सीमा चौकी ककरहवा के जवानों ने भारत से नेपाल तस्करी करते समय (01) एक   तस्कर ज़ियाउद्दीन पुत्र जैनुद्दीन , गाँव-कारीदह, थाना-लुम्बिनी वार्ड नं 13, जिला-रूपनदेही(नेपाल) को अवैध रूप से  विभिन्न प्रकार के कपड़ो की तस्करी करते समय सीमा स्तम्भ संख्या 543/1(35)के पास भारतीय क्षेत्र में गिरफ्तार किया ।
ब्त किए गए कपड़ा व साइकिल के साथ तस्कर को सीमा शुल्क कार्यालय ककरहवा, जिला- सिद्धार्थनगर  को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द कर दिया गया । जब्त किये गए सामान की कुल कीमत  *93,900/-रुपये* आँकी  है।

इस दौरान 43वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी ककरहवा की पेट्रोलिग पार्टी में सहायक उप-निरीक्षक-सुखराज,मुकेश सोलंकी आरक्षी-दीपक कुमार शामिल रहे।
43वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कार्यवाहक- कमान्डेंट श्री अमित सिंह ने बताया कि, भारत नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य  अपराधों की रोकथाम  के लिये  नाका, पेट्रोलिंग के माध्यम से निरतंर प्रयासरत है, जिससे कि भारत नेपाल सीमा पर होने वाले अपराधों और तस्करी पर पूर्ण रूप से रोकथाम किया जा सके ।

No comments: