आज सीमा चौकी ककरहवा के जवानों और वन विभाग ककरहवा की संयुक्त गस्ती पार्टी ने एक भारतीय व्यक्ति जिसका नाम ओम प्रकाश, उम्र -45 वर्ष(लगभग) पुत्र सहदेव प्रसाद, गांव- नोनहवा ,थाना- कपिलवस्तु,जिला- सिद्धार्थनगर(उ0प्र0)को सीमा स्तम्भ संख्या 544/1(37) के पास के गाँव शाहपुर के नजदीक जंगल से शिकार किये हुए 04 मृत जंगली सुअरों के साथ भारत से नेपाल तस्करी करते समय गिरफ्तार किया गया।
उपरोक्त ब्यक्ति को 04 मृत जंगली सुअरों, 01 साइकिल व भारतीय 800 रुपयों के साथ वन विभाग नौगढ़ को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द कर दिया गया ।
इस दौरान 43वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी ककरहवा की गस्ती पार्टी में निरीक्षक के०पी०एम० भंजिनाथन, मुख्य आरक्षी विनोद कुमार , आरक्षी मुहम्मद मुस्तफा अंसारी, आरक्षी अंशीत कुमार व वन विभाग ककरहवा की गस्ती पार्टी में फारेस्ट गार्ड शैलेन्द्र कुमार यादव, आरक्षी श्याम लाल व रामनिवास शामिल रहे।
43 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कार्यवाहक कमान्डेंट श्री अमित सिंह ने बताया कि, बल के जवान भारत नेपाल सीमा पर हो रही प्रतिबंधित सामान की तस्करी की रोकथाम के लिये अन्य सुरक्षा एजेन्सियों के साथ समन्वय स्थापित कर विशेष गस्ती ,नाका एवं सघन चेकिंग के द्वारा प्रतिदिन तस्करों की धरपकड़ की जा रही है। जिससे तस्करी में सक्रिय तस्करों पर अंकुश लगाया जा सके ।

No comments:
Post a Comment