हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Saturday, March 7, 2020

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर मिशन प्रबंधन इकाई (खुर्जा) डूडा बुलंदशहर के द्वारा बेटी बचाओ बेटी जागरूकता रैली का आयोजन किया गया

पीर पर्वत हो गई अब तो पिघलनी चाहिए
 इस हिमालय से कोई गंगा निकलनी चाहिए।
सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं
मेरी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए।
 राकेश कुमार
आज दिनांक। 7 मार्च 2020 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर मिशन प्रबंधन इकाई (खुर्जा) डूडा बुलंदशहर के द्वारा महिला सशक्तिकरण के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम के अंतर्गत डीएवी डिग्री कॉलेज, बुलंदशहर के निकट ओवर ब्रिज के पास से एक जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली डीएवी चौराहे होते हुए रेलवे स्टेशन, बुलंदशहर पर जाकर समाप्त हुई। इस जन जागरूकता रैली के माध्यम से जनसामान्य को नारों के द्वारा एवं स्लोगन के द्वारा यह संदेश दिया गया की बेटी भी किसी भी स्तर पर कम नहीं है वह हर क्षेत्र में अपने मां-बाप का नाम रोशन कर रही है। रैली का समापन एक गोष्टी के रूप में हुआ गोष्ठी में उपस्थित सभी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए *श्री राकेश कुमार शहर मिशन प्रबंधक खुर्जा बुलंदशहर* के द्वारा अवगत कराया गया कि आज के समय में हमारे समाज की लड़कियों के प्रति या महिला के प्रति मानसिकता बदल रही है अब ज्यादातर समाज के लोग बेटे और बेटी को समान शिक्षा प्रदान करा रहे हैं। यह बदलाव का समय है,इसी का यह नतीजा है कि आज हमारे देश की बेटियां हर क्षेत्र में चाहे वह प्रशासनिकक्षेत्र हो,खेल का क्षेत्र हो अथवा विज्ञान एवं राजनीतिक के हर क्षेत्र में बड़े-बड़े आयाम  स्थापित कर हमारे देश का नाम रोशन कर  रही हैं। इसी का नतीजा है कि हमारे देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिला सम्मान के लिए विशेष ख्याति प्राप्त हुई है। इस अवसर पर श्री राकेश कुमार शहर मिशन प्रबंधक ,श्री आदित्य कुमार सिंह सीएलटीसी ,श्रीनारायण सिंह, सामुदायिक आयोजक, श्री हिमांशु सामुदायिक आयोजक, श्री कमल कुमार, सर्वेयर ,कुमारी अमरीन ,कुमारी चंचल ,कुमारी, अंजू ,कुमारी रिमझिम, कुमारी  शिखा समस्त प्रशिक्षकों के साथ-साथ स्वयं सहायता समूह की सभी महिला सदस्य उपस्थित थे।

No comments: