हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Tuesday, November 19, 2019

मोहाना चौराहे पर रमा टेक्निकल इंस्टीट्यूट का हुआ उद्घाटन

सिद्धार्थनगर - मोहाना थाना क्षेत्र के मोहाना चौराहे पर ' ' रमा टेक्निकल इंस्टीट्यूट' '   का उद्घाटन भाजपा नेता कन्हैया पासवान ने फीता काटकर शुभारम्भ किया ।
तत्पश्चात संस्था के डाइरेक्टर अरमान खान एवं चौधरी विद्या देवी पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य नूर मोहम्मद ने माला पहनाकर स्वागत किया ।
पासवान ने कम्प्यूटर कक्ष में प्रवेश कर कम्पूटर के सीपीयू का बटन दबाकर कर कम्पूटर का उद्घाटन किया । इस दौरान उन्होंने उपस्थिति सभी छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के समय में कम्प्यूटर का ज्ञान हर किसी के लिए बेहद जरूरी है ।
कम्प्यूटर के द्वारा हर काम हो रहा है । इसलिये सरकार भी भारत को  'डिजिटल इण्डिया' बनाने के लिए छात्र छात्राओं को प्रोत्साहन कर अन्य शिक्षा के साथ साथ कम्प्यूटर शिक्षा पर ध्यान दे रही है । इसलिए उन्होंने कहा कि इस संस्थान में पढ़ रहें बच्चों के उज्जवल भविष्य की मैं कामना करता हूँ कि बच्चे कम्प्यूटर का ज्ञान हासिल कर इस संस्थान एवं जनपद का नाम रोशन करें ।
इस कार्यक्रम के दौरान कुरबान अली , सोनू गुप्ता , शैलेष कुमार सोनकर , अतहर खान विद्यासागर समेत दर्जनों लोग उपस्थिति रहें । 

No comments: