सिद्धार्थनगर -
मित्र राष्ट्र नेपाल के जिला रूपनदेही के लुम्बिनी में नेपाल जनता पार्टी की बैठक की गयी । बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री दीपेंद्र चौधरी रहें । उन्होंने कहा कि नेपाल जनता पार्टी के कार्यकर्ता नेपाल को पुनः हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं । बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए नयी रणनीति तय की गयी । बैठक में उपस्थिति पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि संगठन की मजबूत ढांचा तैयार कर नेपाल को पुनः हिन्दू राष्ट्र बनाने पर तेजी से कार्य किया जाए । प्रदेश नंबर पाँच के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ओमकार पाण्डेय ने कहा कि हिन्दू राष्ट्र पुनः स्थापना के लिए जगह जगह मोर्चा निकाला जाएगा और जनता को जागरूक कर एक बड़ी आन्दोलन चलाया जाएगा । बैठक में जिला रूपंदेही के जिला अध्यक्ष चंद्रभान तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष ओमकार चौधरी समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।
Saturday, November 16, 2019
लुम्बिनी में नेपाल जनता पार्टी की बैठक संपन्न
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment