हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Wednesday, October 2, 2019

स्कूलों, कालेजों में मनाई गई महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती

सिद्धार्थनगर - नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के स्कूलों, कालेजों में गांधी जयंती धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। 
गांधी जयंती के अवसर पर क्षेत्र में स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल  में  छात्रों द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें बच्चों ने देशभक्ति से लेकर वर्तमान में चल रही व्यवस्थाओं पर गीत और नाटक के जरिए रेखांकन को प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्रबंधक रामेश्वर पाण्डेय जी  ने कहा कि बच्चों को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शो को जीवनपर्यंत पालन करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरन प्रधानाध्यापक के.डी.मिश्रा , इब्राहिम, विवेक , हरेंद्र , सत्येंद्र , प्रियंका , स्लेहा , साधना , सुनीता , सरोज आदि लोग उपस्थिति रहे ।

 इसी क्रम में क्षेत्र के चौधरी विद्या देवी इण्टरमीडिएट कालेज  में गांधी जयंती धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य नूर मोहम्मद   सहित शिक्षक शामिल रहे।

No comments: