हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, September 22, 2019

दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ समापन

सिद्धार्थनगर -रविवार को मोहाना क्षेत्र के ग्राम शिवपतिनगर के टोला गौहनिया मे  गाव में चल रहे दो दिवसीय कबड्डी खेल प्रतियोगिता का समापन हो गया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि नूर मोहम्मद(चौ.विद्या.देवी इण्टर कालेज) ने मुख्य रूप से शिरकत की। प्रधानाचार्य ने विजेता टीम को इनाम देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम गौहनिया मे न्यू स्टार कबड्डी प्रतियोगिता के  तत्वावधान में आयोजित किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में क्षेत्र के लगभग दो दर्जन गावों टीमों ने भाग लिया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपने जौहर दिखाकर आए हुए दर्शकों का मनोरजन किया।
निबिहवा और मैनहवा के बीच फाईनल खेला गया जिसमें मैनहवा ने जीत दर्ज की ।
प्रधानाचार्य नूर मोहम्मद  ने खिलाड़ियों एवं दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ी खेल को खेल की भावना से खेलें। खेलों से भाईचारे एवं प्यार प्रेम का बढ़ावा मिलता है। उन्होंने खेल कमेटी का धन्यवाद करते हुए कहा कि हर गाव में इस प्रकार के खेल आयोजित होने चाहिए, जिससे रास्ता भटक चुके युवाओं को सही मार्ग दर्शन मिल सके। उन्होंने विजेता टीम को नकद इनाम और सम्मानित पत्र देकर उन्हे सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शैलेश सिंह पूर्व प्रधान शिवपतिनगर , मैच रेफरी मो.मुश्ताक , डॉ.फरीद सल्फी समेत सैकडो दर्शक उपस्थिति रहे । 

No comments: