बीते शुक्रवार के दिन सांस्कृतिक नगर पालिका वार्ड नंबर 12 के आमी गांव के गरीब परिवार संतराम लोधी उनकी धर्मपत्नी तिलकी गांव से ककरहवा बार्डर पर साईकल से जा रहें थे कि वो अभी कालीदह चौकी के पास रास्ते में ही पहुंचे थे , अचानक सामने से आ रहें मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने अनियंत्रित खोकर दुर्घटना कर भाग गए । मौके पर पहुंच नेपाल जनता पार्टी के युवा नेता ओंकार पांडेय ने उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल ले गए और वहां उपचार कराया । उसके बाद कल वो पीड़ित के घर पहुंच कर पीड़िता का कुशल क्षेम पूछे और आर्थिक रूप से मदद किए ।
ओंकार पांडेय जी ने बताया कि वह गरीबों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं और गरीबों का सेवा करने से सुख मिलता है । उन्होंने कहा कि क्षेत्र में उन्होंने समाज सेवा के लिए कई कार्य कर चुके हैं और आगे भी करते रहेंगे ।


No comments:
Post a Comment