हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Friday, July 26, 2019

जनमत पार्टी रूपन्देही द्वारा प्रकटेश्वर शिव मंदिर में चलाया गया सफाई अभियान।

चन्द्रकेश  पटेल/प्रदीप गोस्वामी

ककरहवा ( सिद्धार्थनगर ) भारत नेपाल सीमा के मित्र राष्ट्र नेपाल के मायादेवी गाँउपालिका वार्ड नं 5 में स्थित श्री प्रकटेश्वर महादेव मंदिर सेमरहना में जनमत पार्टी रूपन्देही द्वारा सरसफाई कार्यक्रम सुसम्पन्न किया गया।
इस दौरान वरिष्ट नेता संजय मिश्रा ने बताया की यहाँ हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रावण माह में भगवान भोलेनाथ के इस पावन मंदिर में बिभिन्न जगहों से हजारों की तादात में लोगों की भारी भीड़ जुटती है। जहाँ हर श्रावण सोमवारी को मेला लगता है।  ऐसे में हम और हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मंदिर परिसर को साफ सुथरा बनाने का कार्य किया जो अति सराहनीय है। और वहीं दूसरी तरफ जहाँ अन्य पार्टियां एक दूसरे के विपक्ष में एक दूसरे का विरोध करने में जुटी हुई है तो वहीं मधेसियों की जनमत पार्टी ने सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों को करने में पीछे नहीं रहती। और वहीं साथ ही साथ वायुमंडल को स्वच्छ बनाने के लिए एक करोड़ वृक्षारोपण के कार्यों को करने की प्रेरणा ली और विगत कई दिनों से लगातार जगहों में वृक्षारोपण का कार्य कर रहीं है।

No comments: