हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Monday, June 10, 2019

किशोरी सशक्तिकरण एवं यौन तथा प्रजनन स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया

चन्द्रकेश पटेल की रिपोर्ट।
ककरहवा ( सिद्धार्थनगर )। भारत नेपाल सीमा के पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल के गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी सांस्कृतिक नगरपालिका वार्ड नं 1 खुनगाई के श्री बुद्ध आदर्श माध्यमिक विद्यालय के परिसर में किशोरी सशक्तिकरण एवं यौन तथा प्रजनन स्वास्थ्य मेला का भब्य आयोजन किया गया। इस दौरान बिभिन्न संघ संस्थाओं के पदाधिकारियों सहित बिभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा जन चेतना का कला भी प्रस्तुत किया गया।
जिसमें नारी जाति की मुख्य भूमिका को दर्शाते हुए उनके लिए जो सुविधाऐं बनाई गई है तथा अपने दैनिक जीवन मे उनको उपयोग में लाने की जानकारी दी गई। और वहीं वरिष्ठ नागरिक नितेश मोहन चौधरी ( बब्लू बाबू ) ने इस यौन तथा प्रजनन स्वास्थ्य  मेला के कार्यक्रम को धन्यवाद ब्यक्त करते हुए तथा सभी छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समस्त जनता को धन्यवाद भी दिए।
इस दौरान उपस्थित में मुख्य रूप से लुम्बिनी सांस्कृतिक नगरपालिका के मेयर मनमोहन चौधरी,प्रशासकीय अधिकृत मोहन पौडेल, ग्रीन युथ ऑफ लुम्बिनी के अध्यक्ष अर्जुन कुर्मी,सहित इलाका प्रहरी लुम्बिनी के थाना इंचार्ज शंकर पोखरेल एवं वार्ड अध्य्क्ष लोग शामिल रहे।

No comments: