हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Thursday, May 2, 2019

राबड़ी देवी ने पीएम मोदी से पूछा- लीची कैसे खाते हैं, तो परेश रावल बोले- चारा तो कहीं भी खा सकते हैं

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'गैर राजनीतिक इंटरव्यू' पर तंज कसा है। राबड़ी देवी ने कहा, 'मोदी कल लीची के शहर मुज़फ़्फ़रपुर आए थे। लोगों ने उनके आम खाने के तरीक़े के बाद पूछा कि लीची कैसे खाते हैं? काटकर, चूसकर या वाश-बेसिन के पास खड़े होकर?

पीएम ने जवाब ही नहीं दिया क्योंकि पूछने वाला कोई हीरो-हिरोइन नहीं था? जवाब नहीं सूझा क्योंकि सवाल पूर्व निर्धारित और नियोजित नहीं था। राबड़ी देवी के इस बयान के बाद बीजेपी सांसद और अभिनेता परेश रावल भी पूरे विवाद में कूद पड़े।

परेश रावल ने ट्विटर पर राबड़ी देवी के बयान को टैग करते हुए परोक्ष रूप से चारा घोटाले का मुद्दा उठाया। परेश रावल ने लिखा, 'पर चारा तो कहीं भी कैसे भी खा सकते हैं''। दरअसल, पिछले दिनों अभिनेता अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी का एक गैर राजनीतिक इंटरव्यू किया था। इस इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने आम को लेकर भी एक सवाल किया था।

No comments: