कांग्रेस नेता उदित राज ने पटना मंगलवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जैसा ही दलित चाहिए। उन्होंने राष्ट्रपति पर भी आरोप लगाया और कहा कि दलित होने के बावजूद उन्होंने दलितों के लिए कोई काम नहीं किया।
हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए उदित राज ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मैं गूंगा-बहरा नहीं बना, जो भाजपा के शीर्ष नेताओं को बर्दाश्त नहीं हुआ। उनके आंतरिक सर्वे में भी जिताऊ सांसद बनने के बावजूद मेरा टिकट उत्तर पश्चिम दिल्ली से काट दिया गया।
साथ ही उन्होंने कहा कि तीन सालों में 500 से ज्यादा न्यायाधीशों की नियुक्ति हुई है, परंतु इसमें नहीं के बराबर दलितों को जगह दी गई। इसके अलावा भी कई पदों की बहाली हुई, पर दलितों को कोई जगह नहीं मिली। भाजपा सरकार ने दलितों के लिए कुछ नहीं किया। दलितों के बारे में बोलने के कारण मुझे बाहर कर दिया गया।

No comments:
Post a Comment