सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज सीट से बसपा नेता और गठबंधन उम्मीदवार आफताब आलम का इटवा विधानसभा क्षेत्र में रोड शो हुआ। रोड शो में सपा नेता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय और बसपा के पूर्व प्रत्याशी अरशद खुरशीद भी शामिल रहे। रोड शो के दौरान जगह जगह पर नेताओं का भाषण भी हुआ, जिसमें नेताओं ने भाजपा सरकार के पांच वर्षों को जनता के लिए काला वर्षा बताते हुए गठबंधन के उम्मीदवार को जिताने की अपील की। गुरुवार को रोड शो की शुरूआत ग्रामसभा रमवापुर से हुई। इसके बाद, भिटिया, कमहरिया, नागापार,, मउ नानकार चैराहा, करही खास, गोबरहा, पंच्मोहनी, पेंदा नानकार, एकडेंगवा, दुफेदिया, गौरा, देवभरिया, आदि गावों से होते हुए खुनियाँव, बढया, भटगवा, सुहेलवा, महुआ, कटेश्वर नाथ , ऊँचडीह, रमवापुर, विशुनपुर, पिपरा, चंडी चैराहा, गालमेश, बढ़ऊ चैराहा, नक्थर देवरिया, सोहना कटरियाबाबु, सिकटा, चिताही चैराहा, बिजौरा, गंगापुर, सिंगारजोत, नावडीह, सिकौवा, बस्ती बरगदवा, बिष्कोहर बाजार में समाप्त हुआ। इस अवसर पर कई स्थानों पर नेताओं ने जनता से संवाद भी किया। इन संवाद सभाओं में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने मोदी राज में बढती महंगाई, बेरोजगारी, नोटबंदी, किसानोंकी दुर्दशा आदि याद दिलाते हुए कहा इस सरकार के पाच वर्ष इतिहास में काले वर्ष के रूप में दर्ज होंगे। उन्होंने कहा कि देश जाग रहा है।
भाजपा सरकार देश से विदा हो रही है। डुमरियागंज के लोग भी जागें और गठबंधन के उम्मीवार आफताब आलम को विजयी बनावें। इस अवसर पर प्रत्याशी आफताब आलम ने कहा कि वे कोई झूठा वादा करने नहीं आये। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जी हमारे आपके और सबके आदरणीय हैं। मै इनकी उपस्थिति में यह कहने आया हूं कि यदि आपने मुझे सांसद बनाया तो क्षेत्र के विकास पर पूरा जोर लगाउंगा। उन्होंने कहा कि हमारे सांसदजी विकस के जिन कार्यां को पूरा करने में विफल रहे हैं, उसे मै पूरा करने का बचन देने आया हूं। इस क्रम में इटवा के बसपा नेता व पूर्व प्रत्याशी अरशद खुरशीद ने कहा कि आफताब आलम को जिताइये और आपके क्षेत्र की विकास की जिम्मेदारी मेरी है। उन्होंने कहा कि आफताब आलम ने भी अगर काम न किया तो आपको पास उनकोभी बदलने का अधिकार होगा। इसलिए आप उनकोएक मौका जरूर दें।
रोड शो में अम्बिकेश श्रीवास्तव (जिलाध्यक्ष छात्र सभा), कमाल अहमद खान (प्रदेश उपाध्यक्ष), अजय कुमार चोधरी (जिला अध्यक्ष सपा), दिनेश चन्द्र गौतम (जिला अध्यक्ष बसपा), कमरुज्जमा (विधानसभा अध्यक्ष सपा), रामनयन आनन्द (विधानसभा अध्यक्ष बसपा), इरशाद अहमद, डॉ० जुबेर अहमद, बादशाह चैधरी के साथ सपा व बसपा के लोग भी शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment